शुक्रवार, २५ मई २००७

मेरे बारे में


विशेष कुछ भी नहीं है मेरे बारे में। एक आम भारतीय, भारत के हृदय स्थल मध्य प्रदेश के मालवांचल में राजा भोज की धारा नगरी (वर्तमान धार शहर) में पैदा हुआ वहीं पर बचपन बीता, शिक्षा भी वहीं पर हुई, और अब यहीं मालव माटी पर देवी अहिल्या के इन्दौर शहर में जीविकोपार्जन कर रहा हूँ। खाली समय, जो कि आज की दौड़ती भागती जिंदगी में से चुराना पड़ता है, अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करता हूँ, फिर भी कुछ खाली रह जाए तो कुछ पढ़ता हूँ, इसके बाद भी समय रहे तो कोरे काग़ज़ पर कुछ आकृतियाँ उकेरने का प्रयास करता हूँ, रेडियो का सुनना अच्छा लगता है, कभी कभी टीवी देख कर उस पर भी एहसान कर देता हूँ।
AddThis Feed Button AddThis Social Bookmark Button

1 comments:

Sanjeeva Tiwari 26 मई, 2007 6:09 अपराह्न  

भईया आप भी अपना ज्ञान हमें बांटे
मालवा से हमें बहुत उम्मीदें हैं
लिखते रहे . . . .

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी नि‍श्चित रूप से बेहतर लिखने के लिए प्रेरित करेगी, भले ही मेरे विचारों से आपकी सहमति हो या असहमति। आभार

पाठकगण

  © Blogger template AutumnFall by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP